गोला: उरुआ थाना क्षेत्र के अकोल्हा गाँव के पास ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया संदिग्ध युवक, ग्रामीणों ने दी उरुआ पुलिस को सूचना
Gola, Gorakhpur | Jun 23, 2024 गोरखपुर जनपद के उरुआ थाना क्षेत्र के अकोल्हा गाँव के पास रविवार की देर रात आसपास ग्रामीणों द्वारा एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। ग्रामीणों ने संदिग्ध दिख रहे युवक को पकड़ने के बाद तत्काल उरुआ बाज़ार थाने की पुलिस को सूचना दिया। मौक़े पर तत्काल पुलिस पहुँच गई। वहीं ग्रामीणों द्वारा युवक से पूछताछ का वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।