गोला: बड़हलगंज के भटपुरवा में पिता- पुत्र को लगी गोली, दोनों की हालत गंभीर पुरानी मकान पर डाल रहे थे प्लास्टिक
Gola, Gorakhpur | Jun 24, 2024 बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत समयथान पड़ौली के भटपुरवा मधुपुर टोला में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने असलहे से दुसरे पक्ष के पिता- पुत्र को गोली मार दी। दोनो को गंभीर हालत में सीएचसी बड़हलगंज लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल, गोरखपुर रेफर कर दिया गया। पुत्र की हालत नाजुक बताई जा रही है।