दरभंगा: दरभंगा जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति सामान्य हुई, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
दरभंगा जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने शुक्रवार को दोपहर 3.15 प्रेस को बताया कि जिले में कुल 10382 एलपीजी गैस सिलेंडर का वितरण हुआ। जिसमें दरभंगा सदर 8974 बेनीपुर 767 और बिरौल में 641 हुई है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि दरभंगा जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति 03 अप्रैल को जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों द्वारा कुल 10,382 एलपीजी गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया।