जगदलपुर: सांसद बनने के बाद भी जमीनी जुड़ाव नहीं छूटा, मानसून में खेतों में हल जोतते नजर आए बस्तर सांसद महेश कश्यप
मानसून की पहली फुहारों के साथ ही जहाँ पूरे देश और प्रदेश के किसान अपने खेतों की ओर रुख कर चुके हैं, वहीं बस्तर संसदीय क्षेत्र में एक खास तस्वीर सामने आई है। बस्तर के नवनिर्वाचित सांसद महेश कश्यप राजनीति की चकाचौंध से दूर,एक आम किसान की तरह अपने खेतों में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं।