बाराचट्टी: बाराचट्टी थाना परिसर में दीपावली-छठ को लेकर शांति समिति की बैठक, एनएच-19 से अतिक्रमण हटाने की मांग
बाराचट्टी थाना परिसर में गुरुवार को दो बजे दिन में आगामी दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीओ हरिहर पाठक और थानाध्यक्ष अमरेंद्र किशोर सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। सीओ ने कहा कि प्रतिमा स्थापित करने वाली पूजा समितियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य है।