सिरोही: सिरोही में पैरालीगल वालंटियर्स के लिए आयोजित किया गया ओरिएंटेशन प्रशिक्षण
Sirohi, Sirohi | Apr 30, 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही द्वारा पैरालीगल वालंटियर्स (पीएलवी) के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य नव नियुक्त पीएलवी को विधिक सेवा योजनाओं एवं उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करना रहा।