बैतूल नगर: कोतवाली थाना पुलिस ने बकरा-बकरी चुराने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को किया गिरफ़्तार
कोतवाली पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने बकरा-बकरी चोरी करने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर, चोरी गए सात नग बकरा-बकरी और एक लोडिंग वाहन को बरामद किया है।जिनका जिला अस्पताल में मंगलवार मेडिकल 5 बजे कराया जिसमे बताया कि देवगांव निवासी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 03.07.2025 को रात्रि में उसके गाट फार्म से अज्ञात ले गए थे।