कोंडागांव: कोंडागांव में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, 25 युवाओं को मिला रोजगार
कलेक्टर परिसर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोण्डागांव में गत दिवस नियोजकों स्काई ऑटोमोबाईल कोण्डागांव, सेल्फ इंटेलिजेन्ट सिक्योरिटी सर्विस भिलाई, स्वतंत्र माइक्रोफाईन प्राईवेट लिमि. रायपुर के द्वारा अपनी संस्था के विभिन्न पदों कुल 396 पर भर्ती हेतु ष्प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैंप में 97 बेरोजगार युवक-युवतियों ने आवेदन किया।