खानपुर: खानपुर क्षेत्र के झाड़ोंता देवधाम में भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालु, भीषण गर्मी के बावजूद आस्था का सैलाब नहीं रुका
खानपुर क्षेत्र के झाड़ोता देव धाम में आज शनिवार को दोपहर 2:00 बजे के लगभग भीषण गर्मी में भी आस्था का सैलाब उरत हुआ नजर आया भारी मात्रा में देव धाम पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी । यहां पर स्थित प्राचीन कुंड में स्नान करने से चर्म रोगों से छुटकारा मिलता है। यहां पर आसपास के क्षेत्र से ही नहीं मध्य प्रदेश से श्रद्धालु दर्शन के लिए आए व गोठ का आयोजन किया ।