सतबरवा: मुरमा के प्रगतिशील किसान उदय सिंह को राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया सम्मानित, स्थानीय लोगों ने दी बधाई
सतबरवा प्रखंड के दुलसुलमा पंचायत अंतर्गत मुरमा गांव के प्रगतिशील व कुशल किसान उदय सिंह को झारखंड राज्य के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार ने रांची स्थित कृषि विश्वविद्यालय में सम्मानित किया। मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर 3 बजे उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर ...