बड़ौद: नगर के दशहरा मैदान पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दशहरा, आतिशबाजी के बीच हुआ रावण दहन
बड़ौद नगर में विजयादशमी दशहरा पर्व मंगलवार शाम के समय बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दशहरा मैदान पर रावण दहन का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।निर्धारित कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी की गई, जिससे मैदान रोशनी से जगमगा उठा। इसके बाद शाम 7 बजे 51 फिट के रावण के पुतले का दहन किया गया। पुतले को जलते हुए देखने के लिए