गोरौल: गोरौल नगर पंचायत में मांस-मछली दुकानों पर सख्ती, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
नगर पंचायत गोरौल की कार्यपालक पदाधिकारी अर्चना कुमारी ने सोमवार की दोपहर 2बजे मांस मछली से संबंधित दुकानदारों को खुले में बिक्री करने, साफ सफाई नहीं रखने पर कार्रवाई करने की हिदायत दी । उपस्थित दुकानदारों से नियम का पालन करने एवं नगर पंचायत प्रशासन को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाये रखने में सहयोग करने को कही।