तमनार: आमाघाट रोड पर आधी रात का आतंक, ट्रकों पर पत्थर बरसाकर लूट मचाने वाला गैंग गिरफ्तार, 5 आरोपी सलाखों के पीछे
आमाघाट रोड पर ट्रकों को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का तमनार पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पत्थरबाजी कर वाहन रोकने और चालकों से लूट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों से 6 मोबाइल और एक बाइक जब्त की गई है।