सरदारशहर: सेपक टकरा में चूरू की छात्रा टीम चौथे स्थान पर, छात्र टीम ने हासिल किया दूसरा स्थान
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नैणासर सुमेरिया, तहसील भानीपुरा के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय सेपक टकरा (किक वॉलीबॉल) प्रतियोगिता में शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चार खिलाड़ियों ने चूरू जिले की टीम का प्रतिनिधित्व किया।