सदर: धर्म और नाम छिपाकर हिंदू युवती से शादी कर बनाया बंधक, थाने से आरोपी फरार, तलाश में कोतवाली पुलिस टीम
Sadar, Varanasi | Apr 25, 2026 वाराणसी में धर्म और नाम छिपाकर हिंदू लड़की से शादी कर उसे बंधक बनाने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की तो पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए लिखा ने बुलाया जब उसे अपने ऊपर मुकदमा दर्ज होने और गिरफ्तारी की भनक लगी तो वह थाने से फरार हो गया। पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपी और उसके परिजनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।