शाहपुर: विधायक गंगा उइके ने महाप्रसादी निर्माण में पूड़ी बनाकर दिया सहयोग, वीडियो वायरल
Shahpur, Betul | May 29, 2026 गुरुवार रात लगभग 8 बजे घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वायरल वीडियो में विधायक गंगा उइके शाहपुर में आयोजित मरहम मृत्युंजय यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं के लिए तैयार की जा रही महाप्रसादी में पूड़ी बनाते हुए नजर आ रही हैं। उनके इस सेवा भाव की लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।