डुमरांव: MLC चुनाव में इस बार एमवाई समीकरण नहीं करेगा काम, RJD और महागठबंधन का होगा सफाया: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
Dumraon, Buxar | May 3, 2026 एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। इसी क्रम में रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी बक्सर पहुंचे, जहां उनका कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पुराना भोजपुर के समीप रविवार की दोपहर 2 बजे सैकड़ों की संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया।