सहसवान: सहसवान कोतवाली क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाई गई डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती
कोल्हाई गाँव में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर का जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव मुख्य अतिथि रही। जिन्होंने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को बाबा साहब के जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान के बारेे लोगों को बताया।