गुना नगर: नानाखेड़ी मंडी में ट्राली लगाने के लिए किसानों से ₹1000 मांगे जाने पर विरोध, किसान नाराज
गुना नानाखेड़ी मंडी में बंपर आवक शुरू हो गई। रविवार 23 मार्च को छुट्टी के दिन ही दोपहर तक मंडी परिसर फुल भर गया। कुछ किसानों ने ट्रालियों को आड़ा खड़ा करके जगह घेर ली। दूसरे किसानों से नीलामी स्थल पर ट्राली लगाने के 500 से ₹1000 मांगे जा रहे हैं ल। इस पर किसानों ने आपत्ति जताई कहा, मंडी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा, मंडी सचिव से शिकायत कार्यवाही की मांग की है।