कालपी: कालपी के एमएसवी इंटर कॉलेज में शताब्दी वर्ष समारोह, गौरवशाली सफर को किया गया याद, कई अधिकारी रहे उपस्थित
Kalpi, Jalaun | Jul 31, 2026 कालपी नगर के एमएसवी इंटर कॉलेज में शुक्रवार दोपहर 3 बजे विद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 100 वर्षों के गौरवशाली सफर को याद करते हुए छात्र-छात्राओं और विद्यालय परिवार में खासा उत्साह देखने को मिला। समारोह के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित रहे। सीओ राजेश कमल और नायब तहसीलदार भी मौजूद रहे।