जंदाहा: जंदाहा के जसपरहा में होली पर हादसा: पोखरे में डूबने से दो किशोरों की मौत, गांव में मातम
जंदाहा प्रखंड के जसपरहा गांव में होली पर्व के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्नान के दौरान पोखरे में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजबल्लभ महतो के 16 वर्षीय पुत्र आयुष राय और सुनील कुमार के 15 वर्षीय पुत्र हेमंत कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।