पश्चिमी विक्षोभ और मानसून ट्रफ लाइन के कारण गया का मौसम का मिजाज बदला है।बारिश और हवा के असर से महज 24 घंटे के अंदर अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल ने बुधवार की सुबह 10 बजे बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ लाइन के कारण यह बदलाव हुआ है।