गोपालगंज: श्यामपुर गाँव मे बस की चपेट में आने से महिला की हुई मौत, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी पुलिस, बोले परिजन
गोपालगंज में एनएच-27 पर बस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी। घटना महम्मदपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव के पास की है।मृतक महिला की पहचान लाइची देवी के रूप में हुई, जो श्यामपुर निवासी बतायी गयी। परिजनों के अनुसार बताया जाता है कि घर के पास टहलने के दौरान हादसा हुआ है।