गोपालगंज: श्यामपुर गांव के समीप बस की चपेट में आने से सड़क पार कर रही महिला की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत।
जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव के समीप शनिवार की रात को बस की चपेट में आने से एक महिला जख्मी हो गई। जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।