गोपालगंज: रतनपुरा गांव में युवती की चाकू मारकर हुई हत्या, शव पोस्टमार्टम हेतु पहुँचा सदर अस्पताल
गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव में एक युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और अमृक युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई ओर पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदु पर जांच कर रही है।