गोपालगंज: कोनहवा मोड़ के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से अज्ञात महिला की हुई मौत, शव पोस्टमार्टम हेतु पँहुचा सदर अस्पताल
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के कोनहवा मोड के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। वहीं इस इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक अज्ञात महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई और पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है। मृतक अज्ञात महिला की पहचान नहीं हो पाई है।