जगदलपुर: स्वस्थ किशोर, सशक्त समाज के तहत बस्तर में स्वास्थ्य जागरूकता की अनूठी पहल, शिविर का आयोजन
बस्तर के किशोरों के बेहतर और स्वस्थ भविष्य के उद्देश्य से ‘बस्तर सामाजिक जन विकास समिति’ द्वारा एक सराहनीय पहल की जा रही है। संस्था के बाल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जगदलपुर ब्लॉक के 20 क्रियान्वित ग्रामों में किशोरों को स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं प्रदान कर उन्हें एक सुरक्षित स्वास्थ्य कवच देने का प्रयास किया जा रहा है।