रतनी फरीदपुर: भीषण गर्मी का असर के कारण जिले के स्कूलों में कक्षा 8 तक की पढ़ाई 11:30 बजे तक, डीएम का आदेश
जिले में लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान और लू जैसे हालात को देखते हुए जिलाधिकारी ने 29 जून से 4 जुलाई तक कक्षा केजी से 8वीं तक के सभी सरकारी, निजी विद्यालयों, प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में शिक्षण कार्य पूर्वाह्न 11:30 बजे तक संचालित करने का आदेश जारी किया है। प्रशासन ने बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों से गर्मी से बचाव के लिए आदेश दिया।