ऊना: सरकार की तरह ही प्रशासन भी हो चुका निकम्मा, बरसात आने के बाद हो रही बचाव की तैयारी: विधायक सतपाल सत्ती
शुक्रवार को ऊना से जारी बयान में विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने भारी बारिश से हुई तबाही पर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन आपदा प्रबंधन में फेल रहा है और केवल दिखावा कर रहा है। सत्ती ने प्रभावितों को शीघ्र मुआवजा देने और अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई की मांग की, जिसे पुलों की क्षति का प्रमुख कारण बताया।