ऊना: जिले में बारिश से दो दिन में ₹18 करोड़ का हुआ नुकसान, जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग सबसे अधिक प्रभावित
ऊना जिला में बीते 48 घंटों की भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। करीब 18 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है, जिसमें सबसे ज्यादा नुक्सान जल शक्ति विभाग 9 करोड़ और लोक निर्माण विभाग (8.65 करोड़) को हुआ है। बारिश से सड़कें, पेयजल आपूर्ति और विद्युत सेवाएं प्रभावित हुईं। प्रशासन ने प्रभावितों को राहत देने और नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए है।