ऊना: रामपुर बैली ब्रिज 6 से 9 जुलाई तक रहेगा बंद, यातायात चंद्र लोक कॉलोनी से ऊना ब्रिज तक डायवर्ट किया जाएगा
ऊना-संतोषगढ़ रोड स्थित रामपुर अस्थायी बैली ब्रिज 6 से 9 जुलाई तक मरम्मत के चलते बंद रहेगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता कुलदीप सिंह ने बताया कि यह कार्य विभाग के मैकेनिकल सब-डिवीजन के सहयोग से होगा। मरम्मत के दौरान यातायात को चंद्र लोक कॉलोनी से ऊना ब्रिज तक वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।