ऊना: सिस इंडिया लिमिटेड में सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पद भरे जाएंगे, जिला रोजगार अधिकारी ने दी जानकारी
सिस इंडिया लिमिटेड द्वारा सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। साक्षात्कार 8 जुलाई को जिला रोजगार कार्यालय ऊना और 9 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय हरोली में होगा। योग्यताएं 10वीं पास/अनुत्तीर्ण, आयु सीमा 19-40 वर्ष और वेतन ₹17,500 से ₹22,000 तय है। इच्छुक अभ्यर्थी जरूरी दस्तावेजों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।