बस्तर दशहरा 2026. परंपरा, आस्था और उल्लास का संगम!
सिरहासार भवन में डेरी गड़ाई की पावन रस्म पारंपरिक विधि-विधान और देव-विधान के साथ संपन्न हुई। ग्राम बिलोरी से लाए गए विशेष काष्ठ स्तंभों की पूजा-अर्चना के बाद स्थापना की गई।
इसके साथ ही बस्तर दशहरा के विशाल मांगलिक मंडप की आधारशिला रखी गई। 🌿
डेरी स्थापना के बाद हुआ पारंपरिक हल्दी उत्सव, जिसने पूरे परिसर को उल्लास और मांगलिक रंगों से भर दिया। 💛
बस्तर की सदियों पुरानी लोक-परंपरा आज भी अपनी जीवंत सांस्कृतिक पहचान के साथ आगे बढ़ रही है।
📍 सिरहासार भवन, जगदलपुर
📅 24 सितम्बर 2026
#BastarDussehra #BastarDussehra2026
22 views | Bastar, Chhattisgarh | Sep 24, 2026