मंगनार में सेवा संकल्प अभियान. जल, जीवन और प्रकृति की रक्षा का संकल्प!
विकासखंड दरभा के ग्राम पंचायत मंगनार में जल-जन सेवा संकल्प अभियान के तहत जन चौपाल आयोजित हुई।
ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जल संरक्षण, वृक्षारोपण, पर्यावरण संतुलन और प्राकृतिक संपदा की सुरक्षा पर सार्थक संवाद किया। 💧🌳
ग्रामीणों ने पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। नहरों के सुव्यवस्थित उपयोग, जल स्रोतों की स्वच्छता और पानी की बर्बादी रोकने में जनभागीदारी का संदेश दिया गया।
जल बचाएं, जीवन बचाएं. वृक्ष लगाएं, हरियाली बढ़ाएं. जनभागीदारी से प्रकृति बचाएं। 🌿
📍 ग्राम पंचायत मंगनार, विकासखंड दरभा, बस्तर
40 views | Bastar, Chhattisgarh | Sep 24, 2026