रफीगंज: रफीगंज शहर के डाक-बंगला के समीप सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल, एक को किया गया रेफर
रफीगंज शहर के डाक-बंगला के समीप बिते शनिवार रात्रि सड़क दुघर्टना में तीन लोग घायल हो गए। मोटरसाइकिल पर सवार घायल की पहचान नौआखाप गांव निवासी मनोहर पासवान एवं दिव्यांशु पासवान को हल्का फुल्का चोट लगी हुई हैं। तीसरे घायल की पहचान रफीगंज शहर के वार्ड नंबर 16 नूतन नगर निवासी अक्षित कुमार यादव के रूप में की गई है। रविवार अपराह्न 4:00 बजे बबलू यादव ने आवेदन दिया।