नवाबगंज: एलयूसीसी घोटाले पर बड़ा एक्शन: बाराबंकी में जमीन, बिल्डिंग और पॉलीक्लीनिक होंगे कुर्क, 38 मुकदमों के बाद कार्रवाई तेज
बाराबंकी के बहुचर्चित एलयूसीसी यानी लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसायटी घोटाले में अब बड़ा एक्शन होने जा रहा है। करीब दो साल पहले दर्ज हुए इस करोड़ों रुपये के घोटाले में अब आरोपियों की संपत्तियों पर कुर्की की तैयारी शुरू हो गई है।