श्चिम सिंहभूम जिले में सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के नुरदा टोला कुदापी गांव का है, जहां शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में विपिन सिंकु (17 वर्ष) एवं विक्रम सिंकु (18 वर्ष) शामिल है।