कानपुर: भीषण गर्मी का प्रकोप,क्षेत्रीय लोगों ने बेहोश पड़े युवक को पानी डालकर बचाया,एंबुलेंस से भेजा अस्पताल
कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत निराला नगर रेलवे ग्राउंड के पास में भीषण गर्मी से एक युवक अचानक से गैस खाकर जमीन पर गिर पड़ा और मरणासन्न अवस्था तक पहुंच गया। जैसे ही राहगीरों ने देखा तो तुरंत उसके ऊपर पानी डाला। उसको होश में लाया गया। पुलिस को सूचना दी गई और एंबुलेंस के सहारे उसे अस्पताल भिजवाया गया।