कानपुर: गोविंद नगर इलाके में सार्वजनिक पार्क पर अवैध कब्जा करने का आरोप,नाराज क्षेत्रीय लोगों से हुई झड़प
कानपुर के गोविंद नगर इलाके में सार्वजनिक पार्क पर अवैध रूप से कब्जे की जानकारी होते ही नाराज क्षेत्रीय लोग आग बबूला हो उठे। जब इसका विरोध किया तो दबंग हाथापाई पर उतर आए। क्षेत्रीय लोगो के अनुसार जब उन्होंने जमीन के कागज दिखाने को कहे तो वे दबंग कागज नहीं दिखा पाए। जिसके बाद झड़प हुई,जिसका वीडियो सामने आया है।