ग्यारसपुर: कुएं में गिरा हिरण, घंटों तक नहीं पहुंची वन विभाग की टीम
ग्यारसपुर क्षेत्र के धामनोद-खरैड़ा मंदिर के पास स्थित एक कुएं में मंगलवार सुबह 11 बजे एक हिरण गिर गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक विभागीय टीम नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते रेस्क्यू नहीं होने से हिरण की जान को खतरा बना हुआ है।