बेहट: बेहट में मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ की चुनावी बैठक सम्पन्न, सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त
मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ, ब्लॉक साढौली कदीम की चुनावी बैठक बेहट स्थित एस.एस. जूनियर हाई स्कूल में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के विद्यालयों एवं मदरसों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। इस दौरान सर्वसम्मति से फैसल जमील को अध्यक्ष एवं राकेश शर्मा को महामंत्री निर्विरोध चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सभी सदस्यों ने स्वागत किया