रायडीह: रायडीह के बासडीह बुचीढोड़ा में सामूहिक मछली पालन से बढ़ रही है आमदनी, भाईचारे की मिसाल
Raidih, Gumla | May 3, 2026 रायडीह प्रखंड के बासडीह गांव स्थित बुचीढोड़ा में ग्रामीण पारंपरिक तरीके से निजी तालाबों, डोड़ा व छोटे जलाशयों में मछली पालन कर अच्छी आमदनी अर्जित कर रहे हैं। हर वर्ष जून माह में बरसात की शुरुआत के साथ ग्रामीण मछली बीज खरीदकर अपने तालाबों में डालते हैं और पूरे मौसम देखरेख कर पालन करते हैं। ग्रीष्म ऋतु में जब जलाशयों का जलस्तर कम हो जाता है,