चांदपुर: चांदपुर क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से ठाकुरद्वारा बहसूमा मार्ग पानी में डूबा, राहगीर हुए परेशान
मंगलवार के सांय करीब 4:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने पर चांदपुर इलाके में ठाकुरद्वारा बहसूमा स्टेट हाईवे पानी में डूब गया। जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है और लोग परेशान है। लगातार जलस्तर बढ़ने पर पानी गांव तक भी पहुंच गया है।