मझौली थाना प्रभारी नेहरू सिंह खंडते ने रविवार शाम लगभग 6:00 बजे पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि होली त्यौहार के मद्देनजर विशेष चेकिंग करें और संवेदनशील स्थान की विशेष निगरानी करें। थाना प्रभारी का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन किया जा रहा है इसी क्रम में निर्देश जारी किए गए हैं।