⬇️नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई: असम राइफल्स के हवलदार हिम्मत राम पंचतत्व में विलीन
पिथौरागढ़ के बलुवाकोट निवासी एवं असम राइफल्स में तैनात हवलदार हिम्मत राम को मंगलवार को उनके पैतृक घाट बलुवाकोट में पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के दौरान सैन्य जवानों ने उन्हें सलामी दी, वहीं परिजनों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।