⬇️पिथौरागढ़ :- नगर के बैंक रोड पर उड़ी यातायात नियमों की धज्जियाँ , देखिए वीडियो !⬇️
पिथौरागढ़ के बैंक रोड क्षेत्र में बीते सोमवार को फिर भीषण जाम लगने से लोगों, मरीजों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल की छुट्टी के समय अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के कारण ऐसी स्थिति बन जाती है।
रोजगार भारती उत्तराखंड ने स्कूल संचालन और यातायात प्रबंधन को लेकर सवाल उठाते हुए प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की। वहीं स्थानीय व्यापारियों ने भी जाम की समस्या के स्थायी समाधान की अपील की।