बहराइच: गिरधरपुर इलाके में नहर में डूबी महिला का उतराता मिला शव
नानपारा इलाके के गिरधरपुर नहर में बुधवार शाम डूबी महिला का गुरुवार को शव उतराता मिला। 1 मई को महिला की दो बेटियों सहित चार बच्चों की डूब कर मौत हुई थी। तबसे महिला गहरे अवसाद में थी। उसके नहर में कूदने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।