बहराइच: दरगाह सहित जनपद में विकसित होंगे चारागाह व खलिहान डीएम ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बहराइच कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने गुरुवार को जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर कई अहम बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। बता दे कि दरगाह सहित जनपद में चारागाह व खलिहान विकसित होंगे। वही वर्षा ऋतु को देखते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों व जिला पंचायत राज अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।