बहराइच: धोबिया इलाके के पास राशन लेने जा रहे बुजुर्ग को बाइक सवार ने मारी टक्कर, बुजुर्ग की हुई मौत
रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबिया गांव के पास पैदल राशन लेने जा रहे बुजुर्ग को बाइक सवार ने ठोकर मार दी। इस हादसे में राममिलन जो खालेपुरवा गांव के रहने वाले हैं। वह घायल हो गए। उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहा उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जाच में जुट गई है।