बहराइच: शेखवापुर मे परचून की दुकान चला रहे पिता पुत्र की दबंगों ने की पिटाई घायल अवस्था में पहुंच गए अस्पताल थाने में की शिकायत
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित शेखवापुर में हौसला बुलंद दबंगों ने परचून की दुकान चला रहे पिता पुत्र पर प्राण घातक हमला कर दिया। इस घटना में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए इसके बाद दोनों को उपचार के लिए बहराइच अस्पताल पहुंचाया गया। प्रह्लाद ने बताया कि इस मामले की शिकायत उन्होंने थाना दरगाह शरीफ में की है।